चार लाख की चोरी खुली

BY — July 14, 2014

किशोरी प्रेमी सहित गिरफ्तार

Police_capउदयपुर। सुखेर थाना क्षेत्र में एक वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में सोमवार को पुलिस ने किशोरी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही उससे 3 लाख रुपए भी बरामद कर लिए।

जानकारी के अनुसार मयंक कॉलोनी निवासी मनीषा पत्नी  डॉ. अतुलाभ वाजपेयी के घर से गत दिनों 35 हजार रुपए और बाद में चार लाख रुपए नकद चोरी हो गए। लॉकर में से भी 5 हजार रुपए व सोने की चेन चोरी हो गए। घर के नौकर आदि से पूछताछ में कुछ पता नहीं लग पाया। मामले को धानमंडी थानाधिकारी राजेन्द्रद जैन को दिया गया। जैन ने बताया कि चोरी करने वाला कोई न कोई जानकार ही है। पुलिस ने चिकित्सनक दंपती के घर में सीसीटीवी लगवाए तब फुटेज में एक लड़की को डिटेन किया। लड़की अच्छेन परिवार की है और पास ही रहती है। उसके ब्वॉकय फ्रेंड महेन्द्र सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है जिसे उसने चार लाख में से डेढ़ लाख रुपए दिए थे। बताया गया कि उसने आसपास के कई मकानों में और भी चोरी की थी। उसे अच्छेु कपड़े पहनने का शौक है। इसी शौक के कारण वह चोरी करती थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *