Header Banner

दो जगह और जगमगाएगी हाईमास्ट

BY — July 24, 2014

240704उदयपुर। नगर निगम की ओर से लगाई गई हाईमास्ट लाइटों से विश्वविद्यालय मार्ग पर 100 फीट रोड़ तिराहा तथा कोर्ट चौराहा से मीरा गर्ल्स कॉलेज मार्ग स्थित बंशी पान चौराहा बुधवार रात जगमगा उठा।

वार्ड 37 में विश्‍वविद्यालय मार्ग के 100 फीट रोड़ तिराहा पर हाई मास्ट का लोकार्पण समाजसेवी चन्द्रसिंह कोठारी ने किया जबकि वार्ड 52 के बंशीपान चौराहा पर समाजसेवी लोकेश द्विवेदी ने लोकार्पण किया। दोनों जगह लाइटें 12.50-12.50 मीटर ऊंची है और इन पर चार लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर सौन्दर्यीकरण एवं प्रकाष व्यवस्था के तहत इससे पूर्व कोर्ट चौराहा, हाथीपोल चौराहा तथा पुलिस लाइन टेकरी चौराहा पर हाईमास्ट लाइटें लगवाई जा चुकी है जिनका लोकार्पण भी शीघ्र होगा। शहर में पांच और स्थान हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिये चिह्नित किये गये हैं जहां जल्द ही लगवाई जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply