गीतों व नृत्य से मानसून का स्वागत

BY — July 24, 2014

महावीर युवा मंच संस्थान का कार्यक्रम

240703उदयपुर। महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा बडी स्थित आदर्श फार्म पर हर्षोल्लास से मानसून उत्सव मनाया गया। महिला सदस्यों ने सावन गीत, संगीत एवं मनमोहक नृत्यों द्वारा मानसून का स्वागत किया।

रैकी मास्टर श्रीमती आशा कोठारी ने उदयपुर में शान्ति, सदभावना, सौहार्द्र तथा अच्छी वर्षा के लिए सामूहिक रैकी के प्रयोग किये। समारोह संयोजिका सुशीला मेहता, सुशीला माण्डावत एवं स्नेहलता दोशी ने मानसून से सम्बन्धित  स्वस्थ्य मनोरजंन के लिए गेम्स खेलाये जिसमें ‘आओ मानसून के रंग भरो’ खेल में पुष्पा गांधी प्रथम, मंजू फत्तावत द्वितीय एवं सरोज जैन तृतीय रही। दूसरे खेल निशान-ए-तीर गेम में सुषमा इन्टोदिया प्रथम, सुमन मोगरा द्वितीय एवं प्रमिला जैन तृतीय रही। शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र के मंगलाचरण से हुआ। स्वागत महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलुण्डिया ने किया। आभार मंत्री प्रमिला दलाल ने दिया।
गलुण्डिया ने बताया कि स्वाधीनता दिवस की 67वीं वर्षगांठ पर ‘जय हो’ देश भक्ति का कार्यक्रम आयोजन 13 अगस्त को किया जाएगा जिसमें उदयपुर के सभी महिला संगठन 5-8 महिलाएं अपना ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में देशभक्ति गीत एवं देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता एवं लक्की भारतीय महिला से सम्बन्धित प्रतियोगिता होगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *