ब्लड बैंक को रेफ्रिजरेटर भेंट

BY — July 24, 2014

रोटरी क्लब मेवाड़ के सदस्यों ने किया संकल्प

240702उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ के सदस्यों द्वारा महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जरूरतमंदो के लिए 10 यूनिट रक्तदान किया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने संकल्प लिया वे मांग पर तुरन्त रक्तदान करेंगे ताकि रक्त व्यर्थ न जाकर समय पर जरूरतमंदों के काम आए।

क्लब सचिव चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि अध्यक्ष अनिल मेहता की अगुवाई में क्लब सदस्यों ने आज स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक में काफी समय से एकत्रित रक्त को सुरक्षित रखने हेत एक रेफ्रिजरेटर की जरूरत महूसस की जा रही थी जिसे आज रोटरी क्लब मेवाड़ ने प्रदान कर पूरी की। इस अवसर पर संरक्षक हसंराज चौधरी, क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता, योगेश पगारिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *