निरंतर प्रयासरत… आभार!

BY — July 27, 2014

270711लग रहा है समय बीत नहीं रहा जैसे उड़ रहा है। तीन साल कहां बीत गए, पता ही नहीं लगा। जब उदयपुर न्यूज पर पहली पोस्ट 25 जुलाई 2011 को अपलोड की थी। इस दौरान पाठकों, दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला, सुझाव भी आए और उनके अनुरूप हमने काम करने का प्रयास भी किया।

पूर्णता तो कभी प्राप्त हो ही नहीं सकती, इसी ध्येय वाक्य को ध्यान में रखते हुए निरंतर प्रयासरत है उदयपुर न्यूज की टीम अपने पाठकों, दर्शकों को निरंतर अपडेट रखने के लिए, उन सभी का दिल से आभार।
जब शुरू किया था तो उदयपुर में प्रतिदिन न्यूज अपडेट करने वाला हिन्दीं का एक भी पोर्टल नहीं था और अब ढेर है लेकिन गुणवत्ता अपनी पहचान स्वत: बना लेती है जिसका प्रमाण आप सभी दर्शकों, पाठकों ने अपने सुझाव देकर किया है, विश्‍वास है यह सिलसिला आगे भी बरकरार रहेगा। इस अवसर पर अमूल्य आभार उनका जिन्होंने अपने प्रमोशन के लिए उदयपुर न्यूज पर विश्वास जताया, इन्हीं आशाओं के साथ।
एक बार फिर ह्रदय की असीम गहराइयों से आभार।

उदयपुर न्यूज टीम

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *