500 सदस्यों का सबसे बड़ा लियो क्लब

BY — July 27, 2014

लायन्स का प्रांतीय पदस्थापना समारोह, 550 पदाधिकारियों ने ली शपथ

270709उदयपुर। लायन्स इन्टरनेशनल प्रान्त 323 ई-2 का प्रान्तीय पदस्थापना समारोह ‘शंखनाद-2014’ रविवार को लायन्स क्लब उदयपुर की ओर से प्रान्तपाल अनिल नाहर के नेतृत्व में गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि लायन्स इन्टरनेशनल के वर्ष 2015-16 के अध्यक्ष जापान के डॉ. जे. यामाडा तथा पदस्थापना अधिकारी लायन्स इन्टरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष अशोक मेहता थे।

डॉ. यामाडा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्राप्त व्यावसायिक अनुभवों का लाभ पीडि़तों एवं जरूरतमंदों को पहुंचाएं। आधुनिक तकनीक का उपयोग हर गांववासी करें, ऐसा प्रयास करें। लायन्स के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने समारोह में लायन्स डिस्ट्रिक्ट 127 क्लबों के 1050 अधिक पदाधिकारियों की उपस्थिति के बीच उप प्रान्तपाल प्रथम बी. वी. माहेश्वरी, उप प्रान्तपाल द्वितीय अनिल चतुर, 13 संभागीय अध्यक्ष एवं 39 क्षेत्रीय अध्यक्षों, प्रान्तीय कार्यकारिणी सहित 550 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। लायन्स के सेवा कार्यों में आर्थिक अंशदान देकर 21 सदस्य एमजेएफ (मेल्विन जोन्स फैलो) बने।
270708प्रान्तपाल अनिल नाहर ने बताया कि इस वर्ष लायन्स क्लब प्रान्त 323 ई-2 में मुख्य रूप से 9 सूत्री कार्यक्रमों पर कार्य किया जाएगा जिसमें देहदान एवं नेत्रदान पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा नशे की आदी हो रही युवा पीढ़ी को नशे से मुक्ति दिलाने के लिए गांव-गांव में रैलियां निकाल कर एवं शिविर लगाकर युवाओं को इसके दुष्प्रभाव बताते हुए इससे मुक्ति दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इन नये क्लबों का हुआ गठन : प्रान्त के विभिन्न स्थानों लायन्स क्लब बांसवाड़ा माही, भीलवाड़ा स्टार, बिजयनगर क्लासिक, डूंगरपुर वागड़, जोधपुर रॉयल, उदयपुर डिवाइन, लियो क्लबों में डूंगरपुर वागड़, कोटा नॉर्थ, मकराना मार्बल सिटी, लॉयनेस क्लबों में डूंगरपुर वागड़, जोधपुर, कुचामन सिटी में 13 नये क्लबों का गठन कर उन्हें शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में 520 सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा लियो क्लब खोला गया।
270707कार्यक्रम में अतिथियों ने डिस्ट्रीक्ट पिन, डायरेक्ट्री तथा वेबसाइट का विमोचन किया। डॉ. यामाडा ने प्रान्तपाल अनिल नाहर को गेवल सौंपकर डिस्ट्रिक्ट का पदभार सौंपा। कार्यक्रम प्रभारी एवं पूर्व प्रान्तपाल डॉ. आलोक व्यास ने अतिथियों का स्वागत किया एंव अंत में धन्यवाद दिया।
पूर्व प्रान्तपाल वी. के. लाडिया, आर. एल. कुणावत, प्रांतीय सचिव लायन अरविन्द रस्तोगी, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष लायन राकेश जोधावत, समारोह के उपप्रभारी लायन डॉ. विनय जोशी, लायन ओमप्रकाश अग्रवाल, प्रान्तीय जनसम्पर्क अधिकारी राजेश शर्मा, लायन परमजीतसिंह अरोड़ा, एम. के. गर्ग आदि सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में जैसलमेर से लेकर मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ तक के सदस्य उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *