Header Banner

हर्षोल्लास से मनाई ईद

BY — July 28, 2014

बोहरा मस्जिदों, मोहल्लों में रंगत परवान पर

280711उदयपुर। पाक माह रमजान के 30 रोजे के बाद सोमवार को बोहरा समुदाय हर्षोल्लास से ईद मना रहा है। मुस्लिम समुदाय की ईद चांद पर निर्भर करेगी। अगर चांद सोमवार को दिखा तो ईद मंगलवार को अन्यथा बुधवार को मनाई जाएगी।

बोहरा मस्जिदों में सुबह 6 बजे दाउदी बोहरा जमात और शिया दाउदी बोहरा जमात यूथ और शबाब ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद अनुयायियों ने एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी और सेवइयों से मुंह मीठा कराया।
सोमवार को विभिन्न मस्जिदों मोइयदपुरा मस्जिद, लुकमानी मस्जिद और देवाली स्थित मस्जिद, फतहपुरा स्थित बुरहानी मस्जिद, मल्लातलाई मस्जिद में बोहरा समुदाय के महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने सुबह 6 बजे के बाद ईद की नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद मजलिस की गई व इमाम हुसैन की याद में मर्सिये पढ़े गए।
ईद पर बोहरवाड़ी और सभी मस्जिदों में ख़ास सज्जा की गई। दिन भर एक दूसरे के घरों पर जाकर ईद की बधाइयों और सेवइयों का दौर चला। बच्चे और महिलाएं रंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में नजऱ आई। शाम को कब्रिस्तान जाकर परिजनों की कब्र पर अकीदत के फूल चढ़ाकर फातेहा पढ़ा गया।
आज चांद दिखा तो कल ईद : अगर चांद दिखा तो तो मुस्लिम समुदाय मंगलवार को ईद मनाएगा। आज मुस्लिम समुदाय के 29 रोज़े पूरे हो गए। शाम को अंजुमन की हिलाल कमेटी अंजुमन से चांद देखेगी। इसके अलावा कई मुस्लिम युवक शाम को अलग-अलग जगह सामुहिक इफ्तार का कार्यक्रम रखेंगे तथा सामुहिक रूप से चांद देखेंगे। चांद दिखने पर अंजुमन कमेटी कल ईद का ऐलान हर मोहल्ले की मस्जिद में करवाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply