रस्सी जल गई, बल नहीं गए!

BY — July 28, 2014

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शहर व देहात के अध्यक्षों को बुलाया ही नहीं

280709उदयपुर। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में करारी हार के बाद भी कांग्रेस सबक नहीं ले रही है, जबकि निकायों के चुनाव सिर पर है। गुटों में बंटी कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकजुट नहीं हो पा रहे हैं।

राजस्थान महिला विद्यालय में आज हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में एक गुट ने सिर्फ अपने नेता के सम्मान में प्रोग्राम रखा और कार्यक्रम में शहर और देहात के अध्यक्षों को नहीं बुलाया। दूसरे गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी इस सम्मेलन से वंचित रखा गया। राजस्थान महिला विद्यालय में आज सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी की अध्यक्षता में शहर जिला और देहात जिला कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, लेकिन इस सम्मेलन में शहर और देहात के अध्यक्ष ही गैर मौजूद थे।
280710जानकारी के अनुसार शहर जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा और देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला को सम्मलेन से दूर रखने के लिए एसएमएस के जरिये जानकारी दी गई। शहर अध्यक्ष नीलिमा सुखाडिय़ा के अनुसार उनसे इस सम्मेलन के बारे में ना तो पहले पूछा और ना ही राय ली। एक एसएमएस के जरिये सूचित जरूर किया गया। सिर्फ दोनों अध्यक्षों को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई पदाधिकारियों को इस सम्मेलन से दूर रखा गया। कई कांग्रेसी पदाधिकारियों का कहना है कि यह सम्मेलन नहीं सिर्फ एक गुट विशेष का स्नेहभोज कार्यक्रम है, जो सीपी जोशी को खुश करने के लिए रखा गया है। उधर देहात जिलाध्यक्ष भी सम्मेलन में नहीं जा रहे हैं। इसके पीछे झाला ने अपना स्वास्थ्य ठीक नहीं होने को कारण बताया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *