Header Banner

हॉट एयर बैलून लगेगा समारोह में

BY — July 28, 2014

भंडारी दर्शक मंडप में निगम लगाएगा स्वशतंत्रता दिवस पर

280703उदयपुर। नगर निगम स्वाधीनता दिवस पर राज्यस्तरीय समारोह के तहत महाराणा भूपाल स्टेडियम में हॉट एयर बैलून लगाएगा। यह निर्णय सोमवार को महापौर रजनी डांगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।

महापौर ने बताया कि विद्युत शाखा को स्टेडियम में 10 गुना 10 आकार का हॉट एयर बैलून लगाने के साथ भव्य व रंगारंग समारोह को जनता के नजदीक से देखने के लिए एलईडी लगाने के निर्देश दिए हैं। बैलून पर राष्ट्रीय ध्वज अंकित होगा। बैठक में विद्युत समिति के अध्यक्ष विजय आहूजा, अधिशासी अभियंता मनीष अरोड़ा, सहायक अभियन्ता हरकलाल माली व कनिष्ठप अभियन्ता श्री लखनलाल बैरवा उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply