योग व प्राणायाम से सभी रोगों का इलाज संभव

BY — July 28, 2014

280704उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औशधालय सिंधी बाजार में योग शिविर के तीसरे दिन महिलाओं व पुरुषों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ रही है जिसमें बच्चे ही नहीं बुजुर्ग भी योग-प्राणायाम का अभ्यास करने दूर-दूर से आ रहे है।

आयुर्वेद विद्यावारिधि डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि योग व प्राणायाम से सभी साध्य, असाध्य रोगों से बचा जा सकता है। नियमित योग व प्राणायाम के अभ्यास व भारतीय जीवनशैली एवं दिनचर्या व ऋतुचर्या का पालन कर सम्पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त करते हुए 100 वर्ष तक जीया जा सकता है। डॉ. औदीच्य ने बताया कि योगविद् प्रशिक्षक संजय दीक्षित, अशोक जैन ने योग व प्राणायाम के माध्यम से मोटापा, थाईराइड, डायबिटीज, कमरदर्द, एसिडिटी, एवं माईग्रेन रोगो में बचने के उपाय बताए। शिविर शाम 5.30 से 7 बजे तक योगकक्ष में 30 जुलाई तक हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *