Header Banner

बम बम बोले से गूंजा शहर

BY — August 1, 2014

कावडय़ात्रियों ने किया उभयेश्वर महादेव का अभिषेक

010809उदयपुर। हर हर महादेव, बम-बम भोले और जय जय शिवशंकर के उद्घोष से शहर गूंज उठा जब नागपंचमी पर शुक्रवार को गंगोद्भव कुंड से उभयेश्वरनाथ का अभिषेक करने कावड़ यात्री शहर से होकर निकले।

010807शिव महोत्सव समिति के तत्वावधान में निकली कावड़ यात्रा में युवतियों, महिलाओं और पुरुषों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चे और बुजुर्ग भी यात्रा में कावड़ उठाने में पीछे नहीं रहे। रास्ते भर में कावडय़ात्रियों का आमजनों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। समिति अध्यक्ष यज्ञ नारायण शर्मा ने बताया कि शिवभक्त कावड़ यात्री सुबह से धोती और बनियान पहने गंगोद्भव कुंड पहुंच गए। यात्रा आरंभ से पूर्व मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल से भरे कलशों और गंगेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की गई। फिर पूजित कावड़ों को कावडय़ात्रियों को सौंपकर उबेश्वरनाथ महादेव के अभिषेक के लिए रवाना किया गया।
010808यात्रा में सबसे आगे हरिद्वार से लाए गंगाजल और बारिश के पानी का मिश्रित जल ताम्र कलश में रखा था जिसके आगे लोगों ने पूजा अर्चना कर शीश नवाया। गंगु कुण्ड से बाहर निकलने पर मेवाड़ प्रताप दल के लाला सालवी ने हवाई फायर कर यात्रा का आगाज किया।
010810पहले कावडय़ात्री ने 1.45 बजे उभयेश्वरनाथ का अभिषेक किया। फिर कावडय़ात्रियों ने क्रमबद्ध जलाभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। कावडय़ात्रियों का उभयेश्वर महादेव के महंत मुनिदाता और विकास मंडल के सदस्यों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। आरंभ में कावडय़ात्रियों का बजरंग सेना के कमलेन्द्रसिंह, महादेव धर्मोत्सव सेवा समिति के नरेश वैष्णव, जगत नागदा, नरेन्द्र पालीवाल सहित विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply