Header Banner

पिता पर जानलेवा हमले का मामला

BY — August 1, 2014

Police_capउदयपुर। कानजी का हाटा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने उसके पिता पर जानलेवा हमला कर खिडक़ी से नीचे फेंकने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के ही कुछ लोगों के खिलाफ घंटाघर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार गायत्री मार्ग, कानजी का हाटा निवासी शीतल पुत्री किशनलाल प्रजापत ने रिपोर्ट में बताया कि गत 28 जुलाई को दोपहर साढ़े तीन बजे उसके पिता किशनलाल घर में सो रहे थे, तभी पास में रहने वाली आशा मोची, रीना मोची, पुष्पा मोची, दीपक मोची, रियाज हैला व अन्य आरोपी तलवार और लाठियां लेकर घर में घुस आए। इन लोगों ने पिता किशनलाल पर जानलेवा हमला किया और खिडक़ी से नीचे फेंक दिया। इससे किशनलाल के सिर में 15 टांके आए। किशनलाल के शरीर पर अन्य चोटें भी आईं। पुलिस ने शीतल की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply