Header Banner

चौदह तोले सोने के जेवर व नकदी चोरी

BY — August 5, 2014

Police_capउदयपुर। शहर के सुभाषनगर इलाके में मंदिर गई महिला के घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना मंगलवार सुबह की है।

पुलिस के अनुसार सुभाषनगर डी ब्लॉसक निवासी महिला सुबह 11 बजे मंदिर गई थी। उसके पीछे से घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने चौदह तोला सोने के जेवर एवं 25 हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर से वापस आने पर जब महिला ने ताला टूटा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का अंदेशा है कि रैकी करने के बाद यह वारदात की गई है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply