अजवाइन खाएं, थायराइड से बचें

BY — August 6, 2014

060803उदयपुर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार में बुधवार को थायराइड रोग निवारण शिविर लगाया गया। चिकित्सासधिकारियों ने बताया कि अजवाइन के नियमित सेवन से थायराइड से बचा जा सकता है।

आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धा के युग में व्यक्ति की महत्वकांक्षाएं काफी बढ गई है जिससे व्यक्ति ही नहीं छोटे बच्चे भी मां-बाप की महत्वकांक्षाओं के शिकार होकर मानसिक तनाव में रहते हैं और नित नये-नये रोग का जन्म हो रहा है। थायराइड भी अत्यधिक मानसिक तनाव जन्य रोग है, अतः तनावरहित जिन्दगी एवं आयुर्वेद में बतायी दिनचर्या, ऋतुचर्या का पालन करने के साथ खाने मे बैंगन, सिंघाडा़, जामुन आदि बैंगनी रंग की वस्तुओं मे आयोडिन होता है। साथ ही पानी की कठोरता कम करने हेतु अजवाईन का नित्य प्रयोग करने से एवं बोर की जड़ को दूध के साथ एवं विदारिकन्द की जड़ को दूध के साथ उबाल कर पीने से थायराइड से बचा जा सकता है। इस अवसर पर औषधालय के नर्स रुक्मिणी कलासुआ, रुक्मिणी परमार, कम्पाउण्डर अमृतलाल, नर्स इन्दिरा डामोर, शंकरलाल मीणा, रामसिंह ठाकुर, गजेन्द्र आमेटा आदि उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *