Header Banner

कावड़ यात्रा के लिए बोहरा गणेशजी को न्योता

BY — August 6, 2014

060801उदयपुर। श्री महाकालेश्वर कावड़ यात्रा समिति की महिला संयोजक अर्चना शर्मा के नेतृत्व में बोहरा गणेशजी की पूजा अर्चना कर उन्हें  कावड़यात्रा में पधारने का सर्वप्रथम पूज्य के रूप में पीले चावल देकर न्योता दिया गया।

समिति के संयोजक जयप्रकाश निमावत ने बताया कि मंदिर में कावड़ यात्रा समिति की कई महिलाओं द्वारा पूजा-अर्चना के बाद भजन-कीर्तन किया गया। उपस्थित कई भक्तों को भी कावड यात्रा में भाग लेने हेतु निमंत्रण दिया गया। समिति के सदस्य हिम्मतलाल नागदा, विजय शर्मा, मोहनलाल साहू, महिला सदस्यों में चन्द्रकान्ता मेनारिया, पार्षद चन्दा राव, सीमा पंचोली, सुनिता वीलवाल, चन्दा औदिच्य, हेमलता पालीवाल, मंजू शर्मा, एडवोकेट शांति दया सहित कई कार्ययात्रा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply