Header Banner

भट्ट को दूसरा मौका, शक्तावत देहात अध्यक्ष

BY — August 7, 2014

व्यापार प्रकोष्ठ ने किया स्वागत

070805उदयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सभी 39 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। उदयपुर जिलाध्यक्ष पद पर दिनेश भट्ट को दूसरा मौका दिया गया है, जबकि भाजपा देहात जिलाध्यक्ष का पद तख्तसिंह शक्तावत को सौंपा गया है।

दिनेश भट्ट को अब तक मेयर पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा था, लेकिन शहर जिलाध्यक्ष पद पर मिले दूसरे कार्यकाल से अब उनका नाम इस दौड़ से बाहर निकल गया है। दूसरी तरफ देहात जिलाध्यक्ष पद पर तख्तसिंह शक्तावत को मौका दिया गया है। विधानसभा और लोकसभा में अच्छा काम करने का इनाम शक्तावत को मिला है।
प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य तनवीरसिंह कृष्णावत, प्रकोष्ठ के शहर जिला उपाध्यक्ष विनोद बंसल, महामंत्री राजमल गोदड़ोत, मंत्री कमल नाहर आदि ने पार्टी कार्यालय में दोनों अध्यक्षों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कृष्णावत ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश पारीक को प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी बनाने पर उन्हें भी बधाई संदेश प्रेषित कर उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply