Header Banner

वरिष्ठ नागरिक हुए हाइटेक

BY — August 7, 2014

एक माह के कम्प्यूटर प्रशिक्षण का आज समापन

070804उदयपुर। रोटरी क्लब उदय व एश्वर्या गोल्डन शेक के संयुक्त तत्वावधान में एश्वर्या कॉलेज में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों ने पूर्ण रूचि के साथ प्रशिक्षण लेकर अब वे भी युवाओं के समकक्ष हार्ईटेक हो गये है।

क्लब अध्यक्ष डॅा. ऋतु वैष्णव ने बताया कि गत 7 जुलाई से ट्रेनर नीतू अग्रवाल तथा कार्यक्रम चेयरपर्सन सांझ नरूला के नेतृत्व में प्रारम्भ हुए इस कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन होगा। उन्होनें बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 19 अगस्त से कम्प्यूटर का ही एडवांस कोर्स प्रारम्भ किया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply