Header Banner

फिएट की नई पुन्टो ईवो लांच

BY — August 8, 2014

080801उदयपुर। फिएट ग्रुप ऑटोमोबाइल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एफजीएआईपीएल) की स्टाइलिश और प्रीमियम हैचबैक नई पुन्टो ईवो अधिकृत डीलर हिरणमगरी सेक्टर 6 स्थित डीएसबी मोटर्स फिएट क्लानसिक पर लांच की गई। लांचिंग कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर अश्विन पाटिल और डीएसबी मोटर्स के निदेशक ध्रुवसिंह बकालिया ने की।

पाटिल ने बताया कि स्टाइल के प्रति जागरूक पुन्टो ईवो उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो जीवन का पूरा आनंद लेते हैं। पुन्टो ईवो स्टाइलिंग भारत में अनूठा है। इसे भारत के लिए डिजाइन और इंजीनियर किया गया है। और यह आज के ग्राहकों की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
उन्होंने बताया कि नई पुन्टो ईवो अपनी श्रेणी की ढेर सारी खासियतों एसी वेन्ट, प्रीमियम सॉफ्ट टच, टू टोन डैश, परिवेशी रोशनी, चारों ऑटो डाउन पावर विन्डोज, डुअल स्टेज ड्राइवर साइड एयरबैग, स्मार्ट वाइपर और 16 इंच के अलॉयज आदि से पूरी तरह लोडेड होकर आकर्षक मूल्य पर उपलब्ध है। अपनी श्रेणी में यह सर्वश्रेष्ठ तीन साल की वारंटी की पेशकश करता है और इसे दो अतिरिक्त वर्ष का विस्तार करने का विकल्प है। फिएट नई पुन्टो ईवो के ग्राहकों के लिए आकर्षक दर पर तीन साल / 45,000 किलोमीटर के टोटल रिपेयर और मैन्टेनेंस की पेशकश कर रहा है।
मोटर्स के निदेशक ध्रुवसिंह बकालिया ने बताया कि अपनी रोबस्ट बिल्ड क्वालिटी, जाने-माने ड्राइव डायनैमिक्स, आरामदेह सीटें, अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ग्राउंड क्लीयरेंस, उच्च स्तर के सुरक्षा मानक आदि के साथ यह प्रीमियम हैचबैक, वाहन चलाने के उल्लेखनीय अनुभव की पेशकश करेगी। इस स्टाइलिश हैच में मूल्य प्रदर्शन की विस्तृत रेंज है। यह सात रूपांतरों में सात आकर्षक रंगों में उपलब्ध है। नए डायनैमिक एक्सटीरियर : नई पुन्टो ईवो में पूरी तरह नया, स्टाइलिश एक्सटीरियर है जिसमें अनूठी रेइनडीयर, हेडलैम्प, एलीगैन्ट एलईडी ऑप्टिकल गाइड टेल लैम्प, बाहर के मिरर में ब्लिंकर्स, प्रीमियम क्रोम एमबेलिशमेंट और 16 ईंच के अलॉय इसे बहुत ही डायनैमिक बनाते हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply