Header Banner

महाकाल में मनाया शिला स्थापना महोत्सव

BY — August 8, 2014

धराए विविध श्रृंगार

080802उदयपुर। श्रावणी प्रदोष पर शुक्रवार को रानी रोड स्थित महाकालेश्वमर मंदिर में शिव भक्तों की खासी भीड़ रही। यहां आयोजित 16 वां शिला स्थापना महोत्सव में दाती मदन महाराज ने हिस्सा। लेकर गोशाला का उदघाटन किया। आशुतोष भगवान भोलेनाथ को नानाविध श्रृंगार धराया गया एवं रूद्री का पाठात्मक अनुष्ठान किया गया।

बाद में शिव जलाभिषेक में शनिधाम के पीठाधीश्वपर दाती मदन महाराज ने निज मंदिर में पूजा-अर्चना की। बाद में मंदिर परिसर में ही नवनिर्मित गोषाला ।।श्री कामधेनु आवास।। का लोकार्पण ने किया। सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर महाकालेश्वषर के सचिव चंद्रशेखर दाधीच ने बताया कि  सैकड़ों कावड़यात्रियों द्वारा महाकालेश्व र का जयघोष के साथ जलाभिषेक किया गया एवं बाद में महाआरती हुई। दाती मदन महाराज ने राष्ट्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देने व सत्य के मार्ग पर चलने का का आव्हान किया। दाती महाराज ने दोपहर में विशेष पूजा-अर्चना की। शाम को 4.15 बजे 101 वेदपाठी पंडितों द्वारा पाठात्मक रूद्र अनुष्ठान हुआ। प्रदोष मंडल के पंडितों ने समवेत स्वर में रूद्री पाठ किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। गोशाला ।।श्री कामधेनु आवास।। के उद्घाटन पर भट्टियानी चोहट्टा निवासी नंद किशोर व मनोरमा तिवारी द्वारा गोशाला में गाय एवं उसके बछड़े का दान किया गया।
प्रन्यास अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि मंदिर के उत्तर की ओर स्थित गंगा घाट पर शाम 6.30 बजे विप्र फाउण्डेशन ने गंगाआरती का आयोजन किया जिसमें 108 दीपक से भव्य आरती की। कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि श्री दाती महाराज ने महाकाल मंदिर प्रांगण में कल्पवृक्ष के जोड़ों का रोपण किया एवं पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताया। ट्रस्टी ओम नन्दवाना ने बताया कि खाटूश्यापम मित्र मंडल की रात्रि 8 बजे भजन संध्या में प्रसिद्ध कलाकारों ने भक्ति रसधारा बहाई। दोपहर में हरिओम सत्संग मंडल की आभा आमेटा एवं अर्बुदा कला मंदिर के कलाकारों ने शिव भजनों की धूम मचा दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply