Header Banner

देह व्यापार में लिप्त युवती रिमांड पर

BY — August 8, 2014

आरोपी युवक की तलाश जारी, अमरविलास अपार्टमेंट का मामला

UN Logo-newउदयपुर। सुखेर पुलिस ने दो दिन न्यू आरटीओ ऑफिस के सामने स्थित अमरविलास अपार्टमेंट पर छापा मारकर देहव्यापार में लिप्त युवती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस कार्रवाई के दौरान युवती के साथ एक युवक भी था, लेकिन वह मौका पाकर भाग छूटा।

पुलिस के अनुसार न्यू आरटीओ के सामने अमरविलास अपार्टमेंट के कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में किराये से रहने वाला राजेंद्रसिंह भाटी संदिग्ध हरकतें करता है। आरोपी कई बार अपार्टमेंट में कई युवतियों को लेकर आता है। बुधवार रात को आरोपी एक युवती को लेकर आया, जिसकी सूचना अपार्टमेंट के लोगों ने पुलिस के दी। पुलिस ने छापामार कर युवती को पकड़ लिया, लेकिन आरोपी युवक वहां से भाग छूटा। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका नाम माशूरा खातुन उर्फ शांति (22) पुत्री मोसिया तरफदार निवासी उत्तर चौबीस परगना धर्मपुर पश्चिम बंगाल हाल अहमदाबाद में होना बताया। आरोपी से उसका संपर्क अहमदाबाद में हुआ था। पुलिस ने आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में जुटी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply