स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान

BY — August 9, 2014

अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर कार्यक्रम

090805उदयपुर। भारत छोड़ो आन्दोलन (अगस्त क्रान्ति दिवस) की वर्षगांठ पर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस की ओर से अलग अलग कार्यक्रम हुए। शहर जिला का आशीर्वाद कॉटेज तथा देहात कांग्रेस का आरएमवी रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम हुआ। स्वरतंत्रता सेनानियों का सम्मा न किया गया।

अध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी ललित मोहन शर्मा, केसर सिंह सिसोदिया स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्रीकृष्ण शर्मा की पुत्री पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद रघुवीरसिंह मीणा का तिलक लगा, माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. गिरिजा व्यास ने कहा कि कांग्रेस और भारत देश एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। देश को आजाद कराने में कांग्रेस और हमारे नेताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। विशिष्ट  अतिथि पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि देश का जो विकसित स्वरूप आज हम देख रहे हैं। वह कांग्रेस की देन है। देश की आजादी से लेकर आज तक कांग्रेस के नेताओं ने त्याग, तपस्या और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए देश को विश्व में अग्रणी स्थान दिलाया बिना कांग्रेस पार्टी के देश के विकास की कल्पना करना असम्भव है इसलिए हम सभी को पुनः कांग्रेस को सत्ता में लाना होगा। जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया ने महात्मा गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो की तर्ज पर भाजपा नगर निगम छोडो़ का नारा दिया। साथ ही सभी कांग्रेसजनों का आवहान किया कि यह संकल्पग करें कि एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में पिछले चार कार्यकाल से बोर्ड पर काबिज भाजपा को हटाना है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिनेश दवे ने किया। धन्यवाद उपाध्यक्ष गणेश राजोरा ने दिया। अंत में पूर्व सांसद निर्मला कुमारी शक्तावत एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवतीलाल गुर्जर के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्वासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, दिलीप सुखाड़िया, सुरेश श्रीमाली, उपाध्यक्ष शंकर भाटिया, पंकज शर्मा, सचिव रंजना साहू, सोमेश्वर मीणा, प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।
देहात कांग्रेस प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि वक्ताओं ने अगस्त क्रांति दिवस को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि महात्मा गांधी के आह्वान पर प्रारम्भ आंदोलन से अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेते हुए आज के परिप्रेक्ष्य में साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने का आह्वान किया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व जिला प्रमुख केवलचन्द लबाना, मावली के पूर्व प्रधान मांगीलाल चौधरी का जिला प्रमुख मधु मेहता, महामंत्री दिलीप प्रभाकर, उपजिला प्रमुख श्यामलाल चौधरी ने माला पहना व शॉल ओढाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में सचिव देवेन्द्रसिंह शक्तावत, कमलसिंह चौधरी, प्रतापसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, गौतमलाल मीणा, जयप्रकाश वाणावत, ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम मीणा, महेश पालीवाल, शान्ता प्रिन्स, पूर्णिमा मेनारिया, लक्ष्मीनारायण मेघवाल, गोपाल सरपटा, लक्ष्मणसिंह मीणा, धर्मसिंह सुहालका, टीटू सुथार, शारदा रोत, भगवतीलाल चौधरी आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के पश्चात सुथारवाड़ा स्थित वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी पुरूषोतमलाल शर्मा एवं न्यू पोलो ग्राउण्ड स्थित स्वतंत्रता सेनानी गुलाबसिंह शक्तावत की विधवा कैलाश कुंवर का जिला प्रमुख मधु मेहता, हेमन्त श्रीमाली, टीटू सुथार एवं भीण्डर नगरपालिका अध्यक्ष देवेन्द्रसिंह शक्तावत ने आवास पर जाकर माला, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी आन्दोलन में योगदान को याद किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *