क्रिकेट और वॉलीबाल दोनों के होंगे मैच
उदयपुर। लेकसिटी प्रेस क्लब और नगर निगम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच सोमवार को फील्ड क्लब मैदान पर खेला जाएगा। मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसके बाद वॉलीबाल मैच भी होगा।
क्लब के संगठन मंत्री जयप्रकाश माली ने बताया कि हालांकि मैत्री मैच स्वतंत्रता दिवस पर होते हैं लेकिन इस बार राज्यस्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह उदयपुर में होने के कारण सभी उसमें व्यस्त रहेंगे, इसलिए चार दिन पहले 11 अगस्त को मैच खेला जाएगा। महापौर रजनी डांगी ने बताया कि कोई भी खेलने से वंचित न रहे, इस कारण क्रिकेट के साथ वॉलीबाल मैच भी रखा गया है।
doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.


© Udaipur News : latest news, social news, crime news 2026. All rights reserved.