Header Banner

देशभक्ति फैंसी ड्रेस स्पर्धा का आयोजन

BY — August 9, 2014

090802उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ व मैत्री सदन के तत्वावधान में गोवर्धनविलास स्थित सेंट एन्थोनी स्कूल में देशभक्ति फैंसी ड्रेस प्रतियागिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के 75 बच्चों ने भाग लिया।

090803क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता व सचिव चेतन प्रकाश जैन ने बताया कि तीन वर्गो में आयोजित इस प्रतियोगिता में कक्षा केजी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक चेतन्य भट्ट व रीटा राठौड़ थी। प्रारम्भ में सेंट एन्थेनी स्कूल के बच्चों ने फादर नॉबर्ट हारमन व श्रीमती प्रमिला फर्नांडिस सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत की। इस अवसर पर सेंट एन्थोनी स्कूल के निदेशक अल्बिन डिसूजा, रोटरी क्लब सचिव चेजन प्रकाश जैन उपसिथत थे। जबकि अन्त में  सर्व, धर्म मैत्री संघ के अध्यक्ष संदीप सिंघटवाडिय़ा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। जैन ने बताया कि प्रथम वर्ग में तेजस माहेश्वरी व वनिला शर्मा प्रथम, जिशतीशका खण्डारे व तनुश्री तृतीय रही। इसके अलावा दूसरे व तीसरे वर्ग के विजेता बच्चों को भी पुरूस्कृत किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply