वसुंधरा ने की कई कार्यक्रमों में शिरकत

BY — August 15, 2014

बिलिया आवास योजना, पन्नाधाय दीर्घा, शौर्य दीर्घा, शहीद स्माारक का लोकार्पण
फतहसागर पर देखी हथियारों की प्रदर्शनी

150835उदयपुर। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को समीपवर्ती ग्राम बिलिया में 1785 लाख रुपये की लागत से समुचित आवास और स्लम विकास कार्यक्रम के तहत 472 आवासों वाली योजना का पट्टिका अनावरण कर विधिवत् लोकार्पण किया। ये आवास रूफडिको जयपुर एवं नगर विकास प्रन्यास उदयपुर के माध्यम से निर्मित हुए हैं।

150834राजे ने कहा कि यह बहुत पुनीत अवसर है जब एक जरूरतमंद तबके को अपने घरों की सौगात दी जा रही है। उन्होंने पांच परिवारों की महिलाओं अफरोज बानू,  देउबाई गमेती, गीता बंजारा, मोहनी बाई गमेती एवं शांता बाई मीणा को आवासीय अधिकार पत्र प्रदान किये। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अन्य परिवारों को भी शीघ्र ही आवासीय अधिकार वितरित कर दिए जाएंगे। पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि कमजोर तबके की मांग को ध्यान में रखते हुए और आवास निर्मित कराए जाएंगे।
150833पन्नाधाय दीर्घा का लोकार्पण : मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शुक्रवार को गोवर्धन सागर में नवनिर्मित जहाजनुमा आकृति की पन्नाधाय दीर्घा का लोकार्पण किया। स्थल के निर्माण पर 164 लाख रु. की लागत आई है। दीर्घा का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने पन्नाधाय की जीवनी को दर्शाने वाली फाइबर मूर्ति को देखा एवं गौरवशाली इतिहास का स्मरण कराने के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने द्वितीय व तृतीय तल के निर्माण एवं गोवर्धनसागर क्षेत्रा के विकास के बारे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गुलाबचंद कटारिया एवं नगर निगम महापौर श्रीमती रजनी डांगी से जानकारी ली।
150837150836शहीद स्मारक एवं शौर्य दीर्घा का लोकार्पण : वसुंधरा राजे ने टाउन हॉल परिसर में शहीद स्मारक एवं शौर्य दीर्घा का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 32 फीट ऊंचाई वाले शहीद स्तंभ का लोकार्पण कर शहीदों को विनम्र श्रद्धाजलि अर्पित की। यहां शहीद दीर्घा में प्रवेश करते ही भारत माता की आकर्षक प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री ने टाउन हॉल परिसर में ही महाराणा प्रताप की 12 फीट ऊंचाई की प्रतिमा एवं नवनिर्मित पार्क का भी लोकार्पण किया। इन सभी कार्यों पर 1 करोड़ 70 लाख रुपये व्यय किए गए हैं।
150838प्रताप गौरव संस्थान का अवलोकन : मुख्यमंत्री ने उदयपुर शहर के निकट स्थित बड़ी में प्रताप गौरव संस्थान का अवलोकन किया। यहां पहाड़ों की चोटी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। श्रीमती राजे ने प्रतिमा निर्माण कार्य का भी अवलोकन किया।
सेना के हथियारों की प्रदर्शनी देखी : मुख्यमंत्री ने फतह सागर झील की पाल पर सेना के हथियारों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने फतहसागर झील में बैण्ड की मधुर स्वर लहरियों के बीच वाटर स्पोर्ट्स का उद्घाटन कर एक घंटे से भी अधिक समय तक झील के किनारे बैठकर वाटर स्पोर्ट्स का आनंद लिया। उन्होंने प्रदर्शनी में दिखाए गए टैंक, मिसाइल सिस्टम, राडार सिस्टम, रॉकेट लान्चर, ग्रेनेड लॉन्चर व ऑटोमेटिक मशीनगन आदि के बारे में जानकारी ली। ब्रिगेड कमाण्डर हर्षवर्धन शक्तावत ने मुख्यमंत्राी को हथियारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रदर्शनी का आयोजन सेना की उदयपुर ब्रिगेड 30 की ओर से किया गया। इसमें राजपूताना राइफल्स व सेना भर्ती कार्यालय जोधपुर ने भी भाग लिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *