हाईकोर्ट बैंच पर अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

BY — August 16, 2014

हाईकोर्ट की खण्डपीठ को लेकर रैली
वसुंधरा ने कहा, ध्यान में है मांग

160801उदयपुर। सरकार आपके द्वार अभियान के पहले ही दिन वकीलों ने हाईकोर्ट खण्डपीठ की मांग को लेकर शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कोर्ट से निकली रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई कलक्ट्रेट पहुंची जहां अधिवक्ता उग्र हो गए और कलक्ट्रेट के चैनल गेट पर चढ़ गए।

अधिवक्ताओं की रैली देहलीगेट, सूरजपोल, झीणीरेत, धानमण्डी, देहलीगेट होते हुए वापस न्यायालय परिसर पहुंची जहां अधिवक्ताओं की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि अधिवक्ता 25 अगस्ती तक न्यायिक कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। 18 अगस्त को सभी अधिवक्ता न्यायालय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे तथा न्यायालय गेट पर धरना देने के बाद देहलीगेट स्थित शहीद शांति आनन्दी की प्रतिमा के यहां पर मोन धरना देंगे।
160802प्रदर्शन के तहत सुबह कोर्ट के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर वही धरना लगाकर बैठ गए तथा जमकर नारेबाजी की। करीब घंटे भर धरने के बाद सभी अधिवक्ता रैली के रूप में शास्त्री सर्कल, सूरजपोल, बापू बाज़ार होते हुए कलेक्ट्री पहुंचे जहां जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कई अधिवक्ता प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्री के गेट पर चढ़ गए। अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मेवाड़ के लोगों की भलाई और उनकी सुविधा के लिए उदयपुर में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग की। उदयपुर बार के पदाधिकारियों का आग्रह है कि इस दौरे में मुख्यमंत्री को हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की घोषणा कर देनी चाहिए।
इससे पूर्व अधिवक्तायओं ने 15 अगस्ता को नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यपमंत्री से भेंट की जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी मांग मेरे ध्यान में है। आंदोलन के तहत शनिवार को अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया तथा हाईकोर्ट बैंच आंदोलन के समर्थन में सभी स्टाम्प वेंडर्स, टाइपिस्ट, केंटीन व्यवसाय वालों ने भी कारोबार बंद रखा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *