निजी संस्‍थानों में भी मना स्वतंत्रता दिवस

BY — August 16, 2014

निजी संस्थानों में भी मना स्वतंत्रता दिवस

160803उदयपुर। निजी कॉर्पोरेट संस्थानों में भी स्वीतंत्रता दिवस पर विविध आयोजन हुए। हिंदुस्ताान जिंक के प्रधान कार्यालय में कंपनी सेक्रेट्री राजेन्द्र पण्डवाल ने ध्वएज फहराया। उन्होंने कहा कि सैकड़ों नहीं हजारों देशभक्तों के बलिदान, अथक प्रयास अनवरत स्वाधीनता आंदोलन के बाद भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ।

कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी देशवासी अपने-अपने क्षेत्र में पूर्ण ईमानदारी, वफादारी और समर्पित भाव से अपनी जिम्मेदारी का वहन करें तो निष्चिततौर पर हम अपने शहीदों के सपनों का भारत बना सकते हैं। हमारे शहीदों ने ऐसे सुनहरे भारत का सपना संजोया था, जिसमें सुशासन की स्थापना हो। कोई भूख से न मरे, किसी के साथ कोई अन्याय न हो, उन्नति व प्रगति के सभी को समान अवसर मिले, किसी के साथ किसी भी स्तर पर कोई भेदभाव न हो, गरीबी, बेरोजगारी, बेकारी, अपराध आदि का नामोनिशान न हो और देश में अमन व चैन की अविरल बयार बहे।
160804उदयपुर की झीलों को प्रदूषण मुक्त करने की दृष्टि से नगर के गंदे पानी को उपचारित करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेन्ट प्लान्ट की उदयपुर में स्थापना की है एवं इसे संचालित कर दिया है जिससे पर्याप्त जल शोधन हो रहा है। इसी प्रकार हिन्दुस्तान ज़िंक चार जिलों में ‘निर्मल भारत अभियान’ के तहत् 30,000 ग्रामीण शौचालयों का निर्माण, राज्य सरकार के साथ भागीदारी में कर रहा है। हिन्दुस्तान ज़िंक अपने व्यापार के साथ-साथ आर्थिक, सामाजिक कल्याण एवं ग्रामीण उत्थान तथा पर्यावरण, संरक्षण एवं सुरक्षा के प्रति सदैव कटिबद्ध है। आईये आज के इस राष्ट्रीय दिवस पर हम सभी हमारी कंपनी को और ऊंचाइयॉं प्रदान करने का संकल्प लें।
उधर भीलों का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक साल सफलतम पूरा होने पर संस्थान के प्रेसीडेन्ट डॉं. डीपी अग्रवाल ने झण्डारोहण किया। उन्होंने कहा कि एक साल के इस अन्तराल में पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। पीएमसीएच में एक साल में लगभग 21000 से एक्सरे, 3000 से ज्यादा सफल ऑपरेशन, 9000 से ज्यादा सोनोग्राफी, पचास हजार से ज्यादा लेबोट्ररी जांच, 7000 से ज्यादा निशुल्क चश्मे वितरण के साथ लगभग 150 से ज्यादा बच्चों को सुनने के महंगे उपकरण निशुल्क दिए जा चुके हैं। संस्थापक बीआर अग्रवाल की ओर से  पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में 22 अगस्त तक स्वतंत्रता सेनानियों, उनकी पत्नीस व परिजनों के लिए निशुल्क जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्धव कराई जाएगी। साथ ही  आगामी एक साल तक समस्त रोगियों को उच्च प्रशिक्षित चिकित्सकों द्वारा अन्तर्रार्ष्ट्रीय स्तर की चिकित्सा सेवाएं, भर्ती, जांच, सभी ऑपरेशन, निशुल्क किए जाएंगे। पीएमसीएच के प्रिंसिपल एवं नियत्रंक डॉ. एसएस सुराणा ने कहा कि पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में लगभग 1200 से ज्यादा आउटडोर मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच निशुल्क मुहैया कराई जा रही थी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *