Header Banner

कहीं मटकीफोड़ तो कहीं मध्य‍रात्रि जन्म लेंगे कान्हा (pics)

BY — August 18, 2014

180813उदयपुर। प्रेम के रूप में लोगों के आदर्श बने भगवान श्रीकृष्णं का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। जगदीश मंदिर से जुड़े पीठों में रविवार को जन्माष्टमी मना ली गई थी वहीं निम्बार्क पीठ से जुडे़ अस्थल आश्रम में सोमवार को जन्माष्टमी मनाई गई। सोमवार को जगदीश मंदिर में नंदोत्सेव मनाया गया वहीं मटकीफोड़ का भव्य आयोजन भी हुआ तो अस्थल मंदिर में भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

180814180815180819180818जगदीश मंदिर में रविवार रात कान्हा ने जन्म लिया जिस पर बधाई गान हुए। सोमवार को ढाडा-ढाढि़न ने नृत्य किए। शाम को जगदीश चौक में भव्य मटकीफोड़ का आयोजन हुआ। शहर की आठ टीमों ने इसमें हिस्सा लिया। गडि़या देवरा दल विजयी रहा।
अस्थल मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण  मध्यरात्रि जन्म लेंगे। यहां विभिन्न झांकियां सजाई गई हैं। श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर दो बजे बाद यहां से यातायात भी डाइवर्ट करना पड़ा। लम्बी लम्बी  कतारें लगी हुई थीं। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

180816180817180820180821

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply