देशभक्ति गायन में डीपीएस प्रथम

BY — August 19, 2014

190804उदयपुर। सर्व धर्म मैत्री संघ और रोटरी क्लब उदयपुर मेवाड़ के साझे में आज सेंट टेरेसा स्कूल के सभागार में अन्तरविद्यालयी देशभक्ति गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के 15 विद्यालयों ने भाग लिया।

क्लब सचिव चेतनप्रकाश जैन ने बताया कि सभी स्कूलों द्वारा दी गई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से वहंा उपस्थित हर एक छात्र व अध्यपाकों, अतिथियों में सिहरन दौड़ गई। कार्यक्रम के निर्णायक इण्डियन आइडल फेम हर्ष पालीवाल व गंधर्व सहित पिंटो थे। क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भाषा की कोई जाति व धर्म नहीं होता है। हर भाषा में गाया गया देशभक्ति गीत मन में नयी उमंग का संचार करता है।
इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत सर्व,धर्म ,मैत्री संघ के फादर नॉबर्ट हारमन द्वारा प्रस्तुत की गई प्रार्थना के साथ हुई। आयोजकों द्वारा सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी के छात्रों, सेंट टेरेसा सीनियर सैकेंडरी की प्रिंसिपल प्रिया व  स्कूल के सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया गया तथा पूरी प्रतिबद्धता के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में रूहू बैंड के सदस्यों ने अद्भुत प्रदर्शन की प्रसतुति दी।
क्लब सचिव चेतनप्रकाश जैन ने बताया कि देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता में दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रथम, सेंट पॉल सीनियर सैकेंडरी स्कूल,सेंट टेरेसा सीनियर सैकेंडरी, स्कूल,सेंट एंथोनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल गोवर्धनविलास संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सेंट मैरी सीनियर सैकेंडरी स्कूल, यूनिवर्सल सीनियर सैकेंडरी ,महावीर पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *