गहलोत 31 को उदयपुर में

BY — August 30, 2014

300806उदयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को जोधपुर से कार द्वारा शाम 5 बजे उदयपुर पहुचेंगे। देहात प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि वे पूर्व सांसद स्व. भैरूलाल मीणा के निवास स्थान टीडी गांव जाकर शोक संतप्त परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। बाद में गहलोत ट्रेन से अजमेर प्रस्थान कर जाएंगे।

कांग्रेस का धरना 1 को : पंचायतीराज संस्थाओं के पुर्नगठन में जिला प्रशासन की मनमानी एवं राजनैतिक द्वेषतापूर्ण कार्यवाहियों के विरोध में देहात कांग्रेस 1 सितम्बर को कलक्ट्रे ट पर धरना देगी। जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला ने तैयारियों की जानकारी ली। प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने ब्लॉक अध्यक्षों को ब्लॉकवार धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की भागीदारी को लेकर लक्ष्य निर्धारित कर प्रत्येक ब्लॉक से 500 कार्यकर्ताओं एवं पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों के साथ एवं गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र से 1500 कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी का लक्ष्य दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *