Header Banner

कैदियों के साथ देशभक्ति सांस्कृतिक शाम

BY — August 31, 2014

310813उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ व सर्वधर्म मैत्री संघ के साझे में शनिवार को सेन्ट्रल जेल में कैदियों के लिए देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

क्लब अध्यक्ष अनिल मेहता ने बताया कि जिसमें सेंट मैरी सीनियर सैकंडरी और मदर टेरेसा आश्रम के साथ आयोजित इस देशभक्ति गीत सांस्कृतिक कार्यक्रम की 1200 कैदियों के बीच शानदार प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष अनिल मेहता, सचिव चेतन जैन, सेंट मैरी सीनियर सैकंडरी, सेंट टेरेसा सीनियर सैकेंडरी की सिस्टर्स, सर्वधर्म मैत्री संघ के सदस्य एंव कार्यक्रम समन्वयक मुश्ताक चंचल ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी कैदियों को जोड़ लिया।
सर्वधर्म मैत्री संघ के निदेशक फादर नॉर्बर्ट हरमन ने  सेंट मैरी सीनियर सैकंडरी के बच्चों के साथ त्रिभुवन की तरह परमेश्वर तेरा नाम धन्य हो की शानदार गीत की प्रस्तुीति के बाद प्रभु भजों ईशु नाम, गीत पर सुन्दर नृत्य किया गया। मदर टेरेसा आश्रम के बच्चों ने गीत की शानदार प्रस्तुतियां दी। कमलेश व राजू ने सेंट्रल जेल के कैदियों के साथ एक खूबसूरत गीत गाया था। सेंट मेरी स्कूल के बच्चों ने, देश है वीर जवानों का पर, स्केटिंग डांस किया। इस असर पर जेल उपाधीक्षक श्रवण कुमार और ओंकार, भागीरथ ने क्लब व संघ के उल्लेखनीय प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समारेाह में संत तेरेसा हॉस्पीटल की ओर से कैदियों को नाश्ता दिया गया। इस अवसर पर सचिव चेतन प्रकाश जैन, संदीप सिंघटवाडिय़ा सहित अनेक सदस्या उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply