Header Banner

गैंगवार से आजिज आई पुलिस

BY — September 1, 2014

नौ बदमाशों के साथ गेंगस्टर नरेश हरिजन कोटा जेल में शिफ्ट
वसीटा गिरोह के 11 बदमाश हैं उदयपुर जेल में

010907उदयपुर। शहर की शांति को भंग करने वाले अपराधियों के दो गिरोह अब जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गए हैं। इसलिए गेंगस्टर नरेश हरिजन और उसके गिरोह के नौ बदमाशों को कोटा जेल में शिफ्ट कर दिया है। अब उदयपुर जेल में प्रवीण वसीटा और उसके गिरोह के बदमाश है।

उल्लेखनीय है कि होली के दिन शास्त्री सर्किल पर रेडिमेड गारमेंट के शोरूम पर नरेश हरिजन के गिरोह ने प्रवीण पालीवाल की गोली मार कर हत्या कर दी थी, जिसका बदला प्रवीण पालीवाल के दोस्त प्रवीण वसीटा ने नरेश हरिजन गिरोह के अजय पूर्बिया की हत्या करके चुकाया दिया। दोनों ही मामलों में सभी आरोपी गिरफ्तार होकर न्यायालय आदेश से उदयपुर की सेंट्रल जेल में बंद थे, लेकिन इन दोनों गिरोह के कारण जेल के भीतर शांति भंग होने का खतरा बना हुआ था, जिसके मददेनजर जेल प्रशासन ने नरेश हरिजन सहित उसके नौ साथी बदमाशों को कोटा जेल में शिफ्ट कर दिया गया। वर्तमान में उदयपुर जेल में प्रवीण वसीटा के गिरोह के 11 बदमाश बंद है।
जेल अधीक्षक कैलाश द्विवेदी ने बताया कि सुरक्षा कारणों के रहते नरेश हरिजन और उसके साथियों को कोटा जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। इस गिरोह को दो दिन पहले शिफ्ट किया गया है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply