नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना

BY — September 1, 2014

010908उदयपुर। भाजपा की नीतियों के विरोध में कलेक्ट्री के बाहर देहात कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना देकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि पंचायतों के पुनर्गठन में प्रशासन पर भाजपा के कथित दबाव और सरकार आपके द्वार कार्यक्रम मेें जान-बूझकर कांग्रेस के सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ राजनीतिक द्वेषता से कार्रवाई की गई। बाद में राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया गया।

010909कलेक्ट्री पर दिए गए धरनास्थल पर हुई सभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में राजकोष की बड़ी राशि खर्च की गई। कार्यक्रम का भाजपाईकरण कर दिया गया तथा कांग्रेस समर्थित जन प्रतिनिधियों व निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई। शिकायतों का निस्तारण भी सही ढंग से नहीं किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जन सुनवाई के दौरान भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों पर जनता के गंभीर आरोपों के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में जिला प्रशासन द्वारा नियम विपरीत बनाए गए प्रस्तावों पर रोक लगाते हुए प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की गई।
इस दौरान पूर्व विधायक मांगीलाल गरासिया, पुष्करलाल डांगी, विधायक हीरालाल दरांगी, त्रिलोक पूर्बिया, ख्यालीलाल सुहालका, किशन त्रिवेदी सहित कई पदाधिकारी और कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *