पुत्र वियोग में पिता ने लगाई फांसी

BY — September 1, 2014

एक साल पहले पुत्र के जन्म लेते ही हो गई थी मौत

010910उदयपुर। शहर के डोरेनगर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पिता ने पुत्र वियोग में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार हिरणमगरी थाना क्षेत्र के डोरेनगर निवासी सैफी सेमसन (33) पुत्र लुईस सेमसन ने आज सुबह आठ बजे कमरे में पंखे पर साड़ी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि सैफी के एक साल पहले एक पुत्र को जन्म हुआ था। जन्म होते ही कुछ समय के बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से ही सैफी काफी परेशान रहने लगा। आज सुबह सेफी की पत्नी काम पर गई और उसकी मां रसोई में खाना बना रही थी। खाना बना कर सैफी की मां उसके कमरे में गई तो सैफी को फंदे पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर एमबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों ने बताया कि सैफी गत छह साल ने प्रतापनगर स्थित सिक्योर मीटर में काम करता था। समाचार लिखे जाने तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। पुलिस ने मृतक के परिजनों से लिखित रिपोर्ट ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *