Header Banner

रिटायर्ड पुलिसकर्मी ने पुत्र के साथ की तोडफ़़ोड़

BY — September 1, 2014

उगाही करने गया था

Police_capउदयपुर। हिरणमगरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक सेवानिवृत पुलिसकर्मी और उसके पुत्र के खिलाफ दुकान में घुसकर तोडफ़ोड़ करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सेक्टर 12 सवीना निवासी अनिल पुत्र गौरीशंकर टांक ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व उसने सेवानिवृत पुलिसकर्मी पे्रमपुरी गोस्वामी से 15 हजार रुपए लिए थे।

आरोपी कई समय पैसा मांग रहा था, लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने से अनिल की पैसा लौटा नहीं पा रहा था। इससे नाराज होकर आरोपी पे्रमपुरी व उसके पुत्र अमन दोनों ने उसकी दुकान में घुसकर मारपीट करते हुए तोडफ़ोड़ की। मारपीट कर दोनों आरोपी वहां से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अनिल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply