Header Banner

कटारिया ने किया रक्तदान पोस्टर का विमोचन

BY — September 1, 2014

010903उदयपुर। तेरापंथ युवक परिषद के 6 सितम्बर को प्रस्तावित मेगा रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया।

कटारिया ने कहा कि तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में उदयपुर में निश्चय ही एक हजार यूनिट रक्त एकत्र करने में सफल होगा। परिषद अध्यक्ष अभिषेक पोखरना ने बताया कि इस अवसर पर तेरापंथी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किशन डागलिया,  अणुव्रत महासमिति के महामंत्री मर्यादा कुमार कोठारी, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत भी मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply