Header Banner

इलाज के बाद गिरफ्तार होगा आरोपी पुत्र

BY — September 9, 2014

पिता पर जानलेवा हमले का मामला, पिता-पुत्र एमबी अस्पताल में भर्ती

Police_capउदयपुर। अश्विनी बाजार में सोमवार को पिता पर चाकू से हमला करने के बाद आरोपी ने स्वयं पर जानलेवा हमला कर घायल कर लिया। हमले के  बाद आरोपी ने हालत भी गंभीर हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उन्हें एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी पुत्र का कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद आरोपी की हालत सामान्य होने के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बड़ी होली भोईवाड़ा निवासी सत्यनारायण (55) पुत्र चतुर्भुज भोई आज दोपहर को लगभग साढ़े १२ बजे हाथीपोल चौराहे पर खड़े होकर उसकी कार साफ कर रहे थे। उसी दौरान स्कूटर पर आरोपी राकेश वहां पहुंचा और कुछ कहे बगैर ही पिता पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। जांच के दौरान पता चला कि सत्यनारायण आए दिन उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। राखी के दिन मारपीट को लेकर पिता-पुत्र में झगड़ा हो गया। आरोपी राकेश की कल फिर कहासुनी हो गई। आरोपी ने उसके पिता की पीठ, कंधे पर चाकू मार दिया। वहां से भागकर कुछ दूरी पर राकेश ने खुद के पेट में भी चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी राकेश के लिए एमबी अस्पताल में सुरक्षा की है

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply