Header Banner

भाजपा उपाध्यक्ष की दुकान से नकदी व जेवर चोरी

BY — September 9, 2014

पास की मोबाइल दुकान में भी चोरी

090903उदयपुर। शहर के मल्लातलाई स्थित दो दुकानों पर गत रात किसी अज्ञात ने दुकान के पीछे की दीवार तोड़ कर वहां रखे मोबाइल, नकदी व जेवर चोरी कर लिए। भाजपा उपाध्यक्ष जय पुत्र शंकर निमावत ने बताया कि हमेशा की तरह गत रात आठ बजे वे दुकान बंद कर घर गए।

सुबह फोन पर पड़ोसियों ने सूचना दी कि उनकी दुकान के पीछे की दीवार तोड़ कर चोरी हो गई है। इस पर जय मौके पर पहुंचे, जिस पर पता चला कि किसी अपचारी ने दीवार तोडक़र दुकान में प्रवेश कर गल्ले से नकदी व जेवर चोरी कर लिए। अज्ञात चोरों ने वहां चोरी के बाद पास स्थित एक मोबाइल की दुकान की भी दीवार तोड़ी। मोबाइल की दुकान के मालिक रमेश पिता शांतिलाल ने बताया कि चोरों ने मोबाइल, नकदी चुरा ली। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply