Header Banner

मशाल व मोमबत्ती जलाकर नेत्रदान के प्रति जागरूकता

BY — September 9, 2014

अलख नयन मंदिर का आयोजन

090902उदयपुर। नेत्रदान पखवाड़े के तहत मंगलवार को अलख नयन मन्दिर एवं सहयोगी आई बैंक सोसायटी के तत्वावधान में ’लाईट फॉर साईट’ के तहत शहरवासियों को प्रमुख स्थानों पर मशाल व मोमबत्ती जलाकर नेत्रदान के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम शहर के विभिन्न चौराहों देहली गेट, शास्त्री सर्कल, हाथीपोल, सुरजपोल, चेटक, मीरा पार्क, यूआईटी सर्कल, कोर्ट चौराहा, शक्ति नगर, एमबी कॉलेज, आयड़ चौराहा, बेकनी पुलिया, बोहरा गणेश जी, ठोकर चौराहा, सेवाश्रम चौराहा, सुखाडिय़ा सर्कल, सेक्टर 5 चौराहा, सुभाष सर्कल (अम्बामाता) एवं फतहसागर पर सम्पन हुआ।
कार्यक्रम में प्रज्ञा चक्षु अंध विद्यालय, कलपतरू कॉलेज ऑफ नर्सिंग, सेंट एन्थोनी स्कूल, बीएन पब्लिक स्कूल, नारायण सेवा संस्थान, ऐश्वर्या रोटरेक्ट क्लब एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओ के 180 नागरिकों ने हिस्सा लिया, एवं लोगो को नेत्रदान के प्रति जागरूक किया। नेत्रदान का संदेश देने के लिए मानव शृंखला बनाकर शहर के हर प्रमुख स्थान पर मशाल व मोमबती जला कर मरणोपरान्त नेत्रदान करने के लिए जागरूकता फैलाई गई।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply