कांग्रेस के बुझे कोयलों में जली चिंगारी

BY — September 16, 2014

विधानसभा उपचुनाव में जीत

160905उदयपुर। राजस्थान विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर कांग्रेसियों में खुशी का माहौल है। चार सीटों में से तीन पर कांग्रेस को विजय मिली वहीं एक सीट पर भाजपा विजयी हुई। शहर व देहात की ओर से चेटक सर्किल पर आतिशबाजी कर हर्ष जताया गया।

पूर्व केन्द्रीाय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद रघुवीरसिंह मीणा ने कहा कि स्पष्ट है कि जनता ने जिस आशा और विश्वास के साथ भाजपा को केन्द्र और प्रदेश में बहुमत दिया, वह उन पर खरा नहीं उतर पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति मिथ्या दुष्प्रचार की वजह से ही केन्द्र और प्रदेश में बीजेपी सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को हल करने व विकास की ओर ध्यान देने की बजाय भाजपा अब तक पिछली कांग्रेस सरकार उल्लेखनीय योजनाओं की कमियां निकालने में ही लगी रही, जिसका नतीजा उसे विधानसभा उपचुनावों में भुगतना पड़ा है। कार्यकर्ताओं ने विधानसभा उपचुनाव में जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को उनके कुशल नेतृत्व के लिए बधाई दी।
शहर जिलाध्‍यक्ष नीलिमा सुखाडि़या, देहात जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली, सचिव कमलसिंह चौधरी, देवेन्द्रसिंह शक्तावत ने कहा कि राज्य की जनता ने साबित कर दिया है कि झूठे वादों और कथनी व करनी में अन्तर ज्यादा दिन नहीं चलता। नेताओं ने कहा कि सरकारी मशीनरी का जमकर दुरूपयोग करने एवं अपने सभी मंत्री, विधायक व सांसदों को निर्वाचन विभाग के नियमों की अनदेखी कर मतदान दिवस पर इन्हीं विधानसभा क्षेत्रो में लगा देने के बाद भी जनता ने लोकतंत्र पर भरोसा जताते हुए वसुंधरा के सुराज के वादो को पूरा नहीं करने पर युवाओं, महिलाओं, किसानो एवं कर्मचारियो ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर वसुधंरा सरकार के झूठे वादों की पोल खोल दी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *