Header Banner

‘ईवा-2014 मेला’ के पोस्टर का विमोचन

BY — September 16, 2014

160903उदयपुर। अनुपम महिला क्लब द्वारा प्रति वर्ष प्रदर्शनी एंव बिक्री हेतु महिला उद्यमियों के लिए लगाया जाने वाला तीन दिवसीय मेला ईवा-2014 की शुरूआत इस वर्ष 12 अक्टूबर से सहेलियों की बाड़ी मार्ग स्थित फिल्ड क्लब में होगी। क्लब सदस्याओं ने मेले के बारें में विस्तृत जानकारी देने वाले ईवा-2014 के पोस्टर का विमोचन किया।

क्लब अध्यक्ष पूनम लाडिया ने बताया कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए लगाये जाने वाले इस मेले के पीछे मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को अभिप्रेरित करना है। सचिव प्रेमा दोशी ने बताया कि क्लब द्वारा प्रति वर्ष दीपावली त्यौहार के पूर्व लगाया जाता है ताकि गृहणियां मेले से दीपावली त्यौहार पर काम आने वाली सामग्री खरीद सकें। मेले में महिलाओं के विभिन्न प्रकार के परिधान से लेकर सहित घर में सजावटी वस्तुएं,ज्वैलरी उपलब्ध रहेगी है। विमोचन के अवसर पर पिंकी माण्डावत, शीला तलेसरा सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

Leave a Reply