Header Banner

पुलिस लाइन से चोरी कर भागते दो को पकड़ा

BY — September 18, 2014

सब मर्सिबल पंप और अन्य सामान बरामद

Police_capउदयपुर। पुलिस लाइन से सब मर्सिबल पंप और अन्य सामान चोरी कर ले जाते पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को सूरजपोल पुलिस के हवाले किया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। बदमाशों से और भी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है।

पुलिस के अनुसार गांधीनगर (मल्लातलाई) निवासी प्रहलाद पुत्र चंदन हरिजन और इंद्रा नगर निवासी शंकर पुत्र रूपलाल बीती रात पुलिस लाइन में लगी सब मर्सिबल पंप को खोलकर चुरा ले जा रहे थे, तभी पुलिस कर्मियों ने इन बदमाशों को देख लिया, जिन्हें पकडक़र धुनाई की गई। बदमाशों से सबमर्सिबल पंप, नट बोल्ट और पाने बरामद किए गए। बाद में दोनों को सूरजपोल पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply