Header Banner

सूने मकान से दो लाख का माल चोरी

BY — September 18, 2014

सुबह हुआ चोरी का खुलासा

Police_capउदयपुर। सुखेर क्षेत्र के मीरा नगर में चोरों ने एक सुने मकान को निशाना बनाते हुए दो लाख का माल साफ कर दिया। चोरी गए माल में 20 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल थे।

पुलिस के अनुसार मीरा नगर निवासी रक्षा तलेसरा (60) परिजन की मृत्यु होने पर शहर से बाहर गई थी। पीछे उसका मकान सूना था। रक्षा के पति की मृत्यु हो चुकी है। वह इस मकान में अकेली रहती है। आज तडक़े ढाई बजे जब वह लौटी तो उसे लेने उसका दामाद संजय जैन गया। रात को उसे अपने मकान पर सिटी में ही रोक दिया। आज सुबह रक्षा जब अपने मकान पर पहुंची तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान से 20 हजार नकद, दो सोने की चेन, चार अंगूठियां, चांदी के 40 से 50 सिक्के और गणेशजी और लक्ष्मीजी की मूर्तियां चोरी चली गई। सुखेर पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply