Header Banner

लाइव आर्केस्ट्रा पर होगा डांडिया रास

BY — September 24, 2014

नौ दिवसीय गरबा का आगाज आज से

240905उदयपुर। स्टार इवेन्ट एण्ड म्यूजिक आर्गेनाईजेशन एण्ड मेघना वॉक्स इवेन्ट एण्ड साउण्ड की ओर से 25 सितबंर से 3 अक्टूबर तक विश्वविद्यालय मार्ग स्थित एश्वर्या कॉलेज के समीप सांवलिया गार्डन में बड़ौदा के समन्वय ग्रुप के लाइव आर्केस्ट्रा पर डांडिया रास का शानदार आयोजन होगा।

स्टार इवेन्ट के तिलकेश आमेटा ने बताया कि पहले दिन लाइव आर्केस्ट्रा पर ग्रुप द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी तथा शेष आंधे घंटे में डांडिया रास होगा। इसके अलावा प्रथम दिन डांस ग्रुप की प्रस्तुति दी जाएगी। शेष 26 सितबंर से 3 अक्टूबर तक लाइव आर्केस्ट्रा का आयोजन होगा। आर्केस्ट्रा के लिये लगभग 900 फीट का विशाल स्टेज बनाया गया है। तीन हजार लोगों के एक साथ गरबा रास करने के लिए विशाल मैदान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आयोजन से प्राप्त आय को आशाधाम आश्रम में दान किया जाएगा।
मनोज आमेटा ने बताया कि आयोजन स्थल पर रियायाती दर पर फूड जोन रहेगा। टू-व्हीलर्स की पार्किंग नि:शुल्क तथा चार पहिया के लिए न्यूनतम दर रहेगी। सिक्येारिटी व्यवस्था का समुचित इंतजाम किये गये है। सीसीटीवी कैमरों से पूरे मैदान पर निगरानी रहेगी। स्थल पर ही एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। सुलभ शौचालय की व्यवस्था रहेगी। शहर में पहली बार सामाजिक इवेन्ट के लिए 16 बेस व 16 टॉप वाला साउण्ड सिस्टम काम में लिया जा रहा है।
लोकेश आमेटा ने बताया कि प्रतिदिन इस कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस व बेस्ट डांस के लिये ईनाम दिये जाऐंगे। शहर में अपनी तरह का यह पहला इवेन्ट होगा जो भव्यता लिये होगा। स्टेज पर ओटोमेटिक आतिशबाजी रहेगी। शहर में पहली बार इस आयोजन के माध्यम से फुल साईज की मिरर बॉल का प्रयोग होगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply