Header Banner

महिन्द्रा टू व्हीलर्स शोरूम का उद्घाटन आज

BY — September 24, 2014

240907उदयपुर। महिन्द्रा टू व्हीलर्स शोरूम के अधिकृत डीलर स्काई मोटर्स का गुरूवार को सवीना सब्जी मण्डी सामने स्थित सीएलक्यू प्लाजा में उद्घाटन होगा।

स्काई मोटर्स के निदेशक सुरेश कुमार जैन ने बताया कि इस अवसर पर क्मपनी की तीन नवीन स्टाईलिश मोटरसाईकिल महिन्द्रा सेन्टूरो,सेन्टूरो एन1 तथा सेन्टूरो रॉक स्टार की लान्चिंग की जाएगी। कम्पनी द्वारा गत माह लॉन्च की गई नवीन मोटरसाईकिल सेन्टूरो रॉक स्टार को नये फीचर्स और आकर्षक कीमत में बाजार में पेश किया गया है। इस मोटरसाईकिल को 45221 रूपयें की आकर्षक की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।
निदेशक रोशनलाल जैन ने बताया कि तीनों मोटरसाईकिल को जनता का अच्छा रेस्पोन्स मिल रहा है। जनता द्वारा इसकी अग्रिम बुकिंग करवायी जा रही है। उन्होनें बताया कि महिन्द्रा टू व्हीलर्स के साढ़े सोलह बिलीयन गाडिय़ों के ग्रुप में कम्पनी ने देश के नौजवानों के लिए कम्पनी ने उच्च गुणवत्तायुक्त सेन्टूरो रॉक स्टार को पेश कर आज भी देश में अग्रणी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रति लीटर 85.4 किलोमीटर का माइलेज मिल रहा है।
इस अवसर पर जमनालाल जैन ने बताया कि कम्पनी उक्त मोटरसाईकिल को तीन रंगो ब्राईट रेड, ब्लैक एण्ड गोल्ड में पेश किया है। इस मोटरसाईकिल में अनोखा गोलड मेटल रिब्स, एक्स्ट्रा लंबी सीट, एलईडी ब्रेक लाईट एंव एलईडी पायलट लैम्प्स दिया गया है। कम्पनी 5 वर्षीय मुफ्त वारन्टी के साथ इस विश्वास के साथ बाजार में उतारी है कि यह बाजार में वास्तव में रॉक स्टार बन कर उभरेगी।
निदेशक चन्द्रशेखर ने बताया कि कम्पनी ने इस अवसर पर महिन्द्रा सेन्टूरो पर 5 हजार, सेन्टूरो एन1 पर साढ़े तीन हजार तथा ऐन्टूरो रॉक स्टार पर 2 हजार की कैश बेक स्कीम निकाली है। पर आकर्षक स्कीम निकाली है। महिन्द्रा सेन्टूरो अपनी बेहतरीन परफोमेन्स की बदौलत देश में 7 अवार्ड प्राप्त कर चुकी है। इसी माह कम्पनी 29 सितबंर को दो नये स्कूटर लांच करने जा रही है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply