Header Banner

कुमार विश्‍वास और शबीना अदीब से गुलजार होगी शाम

BY — October 2, 2014

पं. विश्वेश्वर शर्मा को पहला काव्यांगन पुरस्कार

021012उदयपुर। स्थानीय न्‍यूज चैनल इन न्यूज के तत्वावधान में रविवार को लोककला मंडल में होने वाले कवि सम्मेलन की शाम डॉ. कुमार विश्वास और कानपुर की शायरा शबीना अदीब के कलामों से गुलजार होगी।

इस दौरान उदयपुर का नाम देश-विदेश के काव्य  मंचों पर फैलाने वाले और पैरोडी को प्रतिगीत के रूप में प्रसिद्धि दिलाने वाले पं. विश्वेश्व र शर्मा को पहला काव्यांगन पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के साझे में होने वाले कवि सम्मेलन में शकरगढ़ से राजकुमार बादल, जयपुर से अशोक चारण, इंदौर के दिनेश देसी एवं सूत्रधार के रूप में राव अजातशत्रु भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, सांसद अर्जुनलाल मीणा और पेसिफिक विश्विविद्यालय के निदेशक राहुल अग्रवाल हिस्साा लेंगे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply