Header Banner

गिट्स के छह विद्यार्थियों का प्लेसमेन्ट

BY — October 2, 2014

021011उदयपुर। गीतांजली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, डबोक में केम्पस इंटरव्यू में जयपुर की कम्पनी कोडेक्स इन्फासोल्यूशन्स ने छह विद्यार्थियों का चयन किया। इसमें एमसीए के तीन विद्यार्थियों का चयन वेब ट्रेनी के रूप में हुआ एवं एमबीए के तीन विद्यार्थियों का बिजनेस डवलपर पर चयन हुआ।

संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेन्ट ऑफिसर अरविन्द सिंह पेमावत ने बताया कि जयपुर से आए कम्पनी के चीफ टेक्नोलोजी ऑफिसर सुमित यादव एवं बिजनेस डवलपमेन्ट मैनेजर श्रद्धा आइजवाल ने गिट्स के एमबीए व एमसीए के विद्यार्थियों का लिखित परीक्षा और पर्सनल इन्टरव्यू से चयन किया। चयनित विद्यार्थियों अरूणा पंचौली, वेदप्रिया साहु, अभिलाषा झंवर, नवीन सिंह सांखला, शिल्पा धूपिया व राहुल तंवर को 1.8 से 2.4 लाख तक का वार्षिक पैकेज दिया जाएगा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply