गांधीजी व शास्त्रीजी का स्मरण

BY — October 2, 2014

021008उदयपुर। राष्ट्रमपिता महात्मार गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री  जयंती पर गुरुवार को शहर में विविध आयोजन हुए। शहर जिला कांग्रेस का आयोजन आशीर्वाद वाटिका में तो देहात जिला का आरएमवी रोड स्थित कार्यालय पर हुआ। इंटर की ओर से भी कार्यक्रम हुआ।

श्रम विधि सहायता केन्द्र सवीनापर इंटक की ओर से श्रम संगठनो के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केके शर्मा ने गांधीजी के चित्र पर मार्ल्यापण किया।
021009हरित क्रान्ति के तहत उदयपुर को अधिक सुन्दर बनाने के लिये सवीना के सार्वजनिक पार्क में पौधे रोपे गये। देहात जिला कांग्रेस के सूरजपोल अमल का कांटा स्थित कार्यालय पर दोनों नेताओं की तस्वीर पर कांग्रेसजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की। प्रवक्ता हेमन्त श्रीमाली ने बताया कि विचार गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगन्नाथ शर्मा किशन त्रिवेदी, सेवादल अध्यक्ष दयालाल चौधरी, गोपाल सरपटा आदि ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महामंत्री मथुरेश नागदा, दिलीप प्रभाकर, सचिव कमल चौधरी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष मोड़सिंह सिसोदिया आदि उपस्थित थे।
021010शहर जिला कांग्रेस के दुर्गा नर्सरी स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष नीलिमा सुखाड़िया की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महापुरूषों की तस्वीर पर मार्ल्यापण कर श्रद्वासुमन अर्पित किए। सुखाड़िया ने कहा कि विश्व कल्याण के लिए गांधीजी की विचार धारा आज भी महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है। सम्बोधित करने वालों में गोपाल शर्मा, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, डॉ. एलएन दाधीच भी थे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्जुन राजोरा, पंकज शर्मा, गणेश राजोरा, शंकर भाटिया महामंत्री दिनेश दवे, केके शर्मा, अजय सिंह, कोषाध्यक्ष मानमल कूदाल, सचिव रंजना साहू सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply