Header Banner

हादसे में मौत के बाद मामला दर्ज

BY — October 3, 2014

031001उदयपुर। हाथीपोल थाना क्षेत्र में हादसे में घायल हो जाने के बाद व्यक्ति की कल इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के अनुसार शक्तिनगर निवासी हौलाराम पुत्र भगवानदास सिंधी ने रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पूर्व उसका भाई संजय कुमार उसकी पत्नी लक्षा के साथ बाइक पर सवार होकर काम से जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कोर्ट चौराहे पर पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में संजय के गंभीर रूप से घायल हो गया, जिस परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। भाई की मौत के बाद हौलाराम ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply