Header Banner

युवक ने की आत्महत्या

BY — October 3, 2014

संतान नहीं होने से था परेशान

031002उदयपुर। संतान नहीं होने से परेशान युवक ने गुरुवार शाम घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार खरबर निवासी बद्रीलाल (25) पुत्र अमरा मीणा ने कल शाम के घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी को पांच साल हो गए थे। उसके कोई संतान नहीं थी जिससे वह काफी परेशान था। गुरुवार को मृतक की पत्नी गांव में नहाने गई थी। पीछे से युवक ने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी के वापस आने पर वारदात का पता चला। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां आज सुबह शव के पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply