Header Banner

भाभी से अवैध संबंध, देवर ने लगाई फांसी

BY — October 6, 2014

Police_capउदयपुर। अपने चचेरे भाई की पत्नी से अवैध संबध होने पर एक युवक ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह मामला फलासिया थाना क्षेत्र के आमीवाड़ा गांव का है।

पुलिस के अनुसार आमीवाड़ा निवासी कालू (35) पुत्र हीरालाल डूंगरी ने रविवार को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फलासिया अस्पताल में रखवाया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि मृतक कालू का उसके चचेरे भाई किशन की पत्नी पूनकी से अवैध संबंध थे। इसको लेकर विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर मृतक कालू का किशन और उसके भाई हरीश से कई बार विवाद हो चुका था। इसके बाद पूनकी उसके पीहर चली गई। रविवार को उसके आने के बाद परिजनों के बीच वार्ता होनी थी, लेकिन इससे पहले ही कालू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply